expr:class='data:blog.pageType'>

INDORE Thru My Eyes -- Waterfalls Around Indore

 INDORE Thru My Eyes -- Waterfalls Around Indore


Hello Friends,

                      अपना Hindi Blog लेकर एक बार फिर मैं आपके समक्ष उपस्थित हूं।

                      Indore Thru My Eyes की अगली कड़ी Indore Thru My Eyes -- Waterfall Around Indore है  इसमें आज हम इंदौर के आसपास स्थित वॉटरफॉल्स के बात करेंगे।

                      इंदौर एक आधुनिक शहर है पता यहां पर ज्यादातर बाहर से आकर जॉब करने वाले और स्टूडेंट है अतः Weekend में एंजॉय करने के According Proper इंदौर में प्राकृतिक स्थल भले ही ना हो परंतु 20 से 50 किलोमीटर के Around यहां बहुत सारे Waterfalls, Wildlife Spot & Picnic Spot हैं।

                        चलिए देखते हैं इंदौर के आसपास स्थित वह कौन-कौन से वॉटरफॉल है जहां सभी इंदौरी और इंदौर आने वाले Tourists को जरूर जाना चाहिए।                        

                  

                            इंदौर के आसपास या 60 किमी की रेंज में कई ऐसे खूबसूरत झरने मौजूद हैं,जहां आप वीकेंड्स में आपने दोस्तों या फैमली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। 



1. Patalpani Waterfall


                                  इंदौर से 30 किमी की दूरी पातालपानी एक बेहद ही खूबसूरत झरना है.. इसकी ऊंचाई 150 फीट है

                  यहां जाने के लिए रास्ता महू से हो कर जाता है। और दूसरा रास्ता महू-चोरल से आंबा चंदन गांव होते हुए जाता है, लेकिन यह रास्ता कच्चा एवं ऊबड़-खाबड़ होने से असुरक्षित है।



 2. Tincha Waterfall 


                       इंदौर के हलचल शहर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, टिन्चा जलप्रपात क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय झरनों में से एक । दूधिया सफेद झरना, टिन्चा गाँव में स्थित है


3. Hatyari Koh Waterfall 


इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर हत्यारी खोह जलप्रपात स्थित है। आकर्षक डरावनी कहानियों के साथ हतियारी , हरे भरे पेड़, झरने और राजसी पहाड़ियां, हतियारी  प्रकृति की गोद में एक महत्वपूर्ण जगह हैं।

                          इतनी बड़ी ऊंचाई से पानी गिरने के कारण एक रहस्यमयी कोहरा जैसा प्रभाव उत्पन्न होता है जो झरने को और भी जादुई बना देता है। झरने के तल पर बनने वाला अद्भुत कुंड एक डुबकी लेने के लिए एकदम सही है।

            यहां पहुंचने के लिए कंपेल से हुए तेलीया खेड़ी में वाहन खड़ा करके करीब दो किलोमीटर ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर पैदल चलना होता है।



4.  Bamaniya Waterfall


आकर्षक बामनिया कुंड इंदौर से लगभग 50 किमी दूर मांगलिया मार्ग पर स्थित एक मनोरम जलप्रपात है। 

                          300 फीट की ऊंचाई से गिरते हुए, पानी साफ नीले पानी, भूरे रंग की चट्टानों और बरामदे की हरी झाड़ियों का एक रंगीन पूल बनाता है।

                           यहाँ पहुँचने के लिए, आपको नज़दीकी गाँव बड़गोंदा जाना होगा और फिर नखरी बांध की ओर बाएँ मुड़ना होगा ।



5. Mohadi Falls



 यह इंदौर से लगभग 30 किमी दूर इंदौर-खंडवा रोड पर स्थित है और टिनचा से सिर्फ 5 किमी आगे है।

                                    यह एक रमणीय पिकनिक स्थल है इस झरने की मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता, जो हरे भरे वातावरण के साथ मिलकर एक सुंदर दृश्य बनाती हैं।


6. Sheetla Mata Waterfall


                              इंदौर से 60 किलोमीटर की दूरी पर, सीतामलता फॉल्स मानपुर नामक एक गाँव के पास स्थित है। झरने एक जबरदस्त गति से पानी के दृश्य के साथ पिकनिक के लिए एक सुंदर स्थान बनाते हैं,

                          यह झरना A.B Road रोड पर स्थित है। मानपुर से करीब 5 किलो मीटर अंदर जाना होता है। यहां पहुंचना आसान है।



7. Gidiya Khoh Waterfall


                           गिदिया खोह झरना इंदौर से 45 KM दूर  स्थित है और यह  मानसूनी झरना है। इसलिए झरने की सैर करने का सबसे आदर्श समय बरसात के मौसम के दौरान होता है, तब यहाँ आप एक शानदार समय व्यतीत कर सकते हैं।

                गिदिया खोह तक डबल चौकी से सिवनी होते हुए पहुंचा जा सकता है।



8. Jogi Bhadak Waterfall


जोगी भड़क इंदौर के पास ढाल में स्थित एक स्थानीय झरना है। यह शहर के पास सबसे आकर्षक और मंत्रमुग्ध झरने में से एक है। 

                        इंदौर से 55 किलोमीटर और मानपुर से 10 किमी आगे  की तरफ झरना स्थित है।


9. Mehndi Kund


            इंदौर से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित इस झरने तक पहुंचने के दो रास्ते हैं। एक रास्ता महू के पास कोदरिया होते हुए जाता है। इस कच्चे-पक्के रास्ते से वाहन लेकर सीधे यहां तक पहुंचा जा सकता है। वहीं दूसरा रास्ता बड़गोंदा से नखरी डेम होते हुए जाता है।



10. kajligarh


                  इंदौर से 25 किमी दूर स्थित कजलीगढ़ में होलकरकालीन शिकारगाह है। एक ओर किला, दूसरी ओर शिव मंदिर और पास बहता  अद्भुत आनंद देता है। 

                    यह झरना खंडवा रोड में स्थित हैं तथा स्वयं के वाहन से यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता हैं।



11. Choral 


चोरल गांव इंदौर से करीबन 40 किमी की दूरी पर स्थित है...यहां की घुमावदार घाटियाँ,ऊँची ऊँची पहाड़ियां,और उंचे उंचे पेड़ को मन को हर्षित करते हैं।  में स्थित नदी के किनारे बैठकर वहां की खूबसूरती को बखूबी निहारा जा सकता है

               चोरल इंदौर-खंडवा रोड पर स्थित है। तथा महू होते हुए भी यहाँ आ सकते हैं।




                     आशा करती हूं आपको मेरा शहर इंदौर और यह Blog दोनों पसंद आया होगा और साथ ही मेरा यह Blog आपकी इंदौर यात्रा में काफी मददगार होगा।

                       Waterfall Around Indore का सफर तो यही समाप्त होता है पर जल्दी में अपने अगले Blog के साथ आपके समक्ष उपस्थित  होऊंगी।


               अगर आप किसी तरह के Suggestion देना चाहते हैं तो वह सादर आमंत्रित हैं अपने Suggestion कमेंट बॉक्स में दे।


 


                       Thank You 


Post a Comment

0 Comments