expr:class='data:blog.pageType'>

Famous Ganpati Pandals in Maharashtra

 
Famous Ganpati Pandals in Maharashtra 








          Hello friends, 

                                कैसे हैं आप??

                       आशा करती हूं अच्छे होंगे।

                   गणपति बप्पा आ गए हैं और पूरे 10 दिन बप्पा की ही धूम रहने वाली है वैसे गणपति उत्सव की सबसे ज्यादा धूम पूरे देश में आपको महाराष्ट्र में देखने को मिलेगी यहां गणपति उत्सव पूरे साल का सबसे बड़ा त्यौहार है।

           महाराष्ट्र के कई शहरों में भव्य गणपति पंडाल लगते हैं. जहां दूर-दूर से लोग गणपति उत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं. इस बार अगर आप भी गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाना चाहते हैं तो देश के मशहूर गणपति पंडालों के देखने जा सकते हैं।

                         तो TravelBug के लिए आज मैं लेकर आई हूं महाराष्ट्र के फेमस गणपति पंडाल की लिस्ट जहां गणपति उत्सव अपने अलग अंदाज में मनाया जाता है और अगर आप गणपति उत्सव में घूमना चाहते हैं तो यह लिस्ट आपके लिए ही है।


Famous Ganpati Pandals in Maharashtra

                         

1. Lalbaugcha Raja, Mumbai


                             मुंबई के लालबाग बाजार, जीडी गोयनका रोड पर सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल सजता है. इस पंडाल को 'लालबाग चा राजा' कहा जाता है. यह मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और सम्मानीय गणेश पंडालो में से एक है ।

                             मुंबई के लालबाग के राजा के इस पंडाल पर हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. यहां 1934 से ही गणपति की मूर्ति स्थापित की जा रही है. इस गणपति पंडाल में विराजमान गणेश जी को मन्नतों का गणपति भी माना जाता है।

                  इस मूर्ति के दर्शन करने के लिए लाइन की लंबाई अविश्वसनीय रूप से लंबी है। आंकड़ों की माने तो पंडाल में रोजाना औसतन करीब 15 लाख दर्शक आते हैं।

                  यहां कई सेलिब्रिटी भी गणेश उत्सव (Lalbaugcha Raja) में शामिल होने पहुंचते हैं।



2. Mumbai Raja, Mumbai


                            लालबागचा राजा से कुछ ही लेन की दूरी पर और गणेश गली (लेन) में मुंबईचा राजा भी बहुत प्रसिद्ध है। ये भी मुंबई के प्रसिद्ध पंडाल में से एक है। मंडल हर साल अपने अद्भुत विषयों के लिए जाना जाता है                          

                   इस गणपति पंडाल की शुरुआत 1928 में मिल श्रमिकों के लिए हुई थी. हर साल गणेश गली मुंबईचा राजा में एक थीम पर आधारित गणेश पंडाल का आयोजन होता है. 






3. GBS Seva Mandal Ganpati, Mumbai


                             मुंबई के गोल्ड गणेश के नाम से मशहूर जीबीएस सेवा मंडल का गणपति पंडाल भी काफी मशहूर है।

                               किंग्स सर्कल में जीएसबी सेवा मंडल गणपति मुंबई के सबसे अमीर मंडल के रूप में जाने जाते हैं। यहां के गणपति प्रतिमा की सजावट असली सोने के आभूषणों से होती है महा गणपति को सजाने के लिए कुल 295+ किलोग्राम चांदी और अन्य कीमती सामान, साथ ही लगभग 66 किलोग्राम सोने के आभूषणों का उपयोग किया जाता है।

                              जीबीएस सेवा मंडल गणपति पंडाल वडाला के कटक रोड पर द्वारकानाथ भवन में आयोजित होता है. ये एकमात्र ऐसा पंडाल है, जहां गणेश उत्सव के 10 दिनों में 24 घंटे अनुष्ठान विधि की जाती है. यहां की सजावट और म्यूजिक (GBS seva mandal ganpati) दोनों ही खास होते हैं।




4. Shri Kasba Ganpati Mandal, Pune


                      1893 में स्थापित, यह मूर्ति पुणे के सभी गणेश मंडलों में पीठासीन देवता का दर्जा रखती है। क़स्बा गणपति विसर्जित होने वाली पहली गणेश प्रतिमा हैं और उन्हें उचित रूप से "मनाचा पहिला गणपति" या सबसे सम्मानित गणपति कहा जाता है। इस मंडल का उत्सव अवश्य देखना चाहिए अगर आप पुणे में है या पुणे trip पर है तो आपको यहां जरूर जाना चाहिये।




5. Kesari Wada Ganpati, Pune


                            पांच मनचे गणपति, जिसे केसरी वाड़ा गणपति के नाम से भी जाना जाता है,

                         इस पंडाल की स्थापना 1893 में लोकमान्य तिलक ने की थी। इसे पुणे में पांचवें सबसे सम्मानित गणपति होने का सौभाग्य प्राप्त है। यह पंडाल बच्चों और अन्य भक्तों के लिए अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थानीय लोगों के बीच प्रसिद्ध है।

              हमें उम्मीद है कि आपको Ganpati Pandals पर यह पोस्ट पसंद आई होगी और इसे पढ़कर अच्छा लगा। कृपया नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके इसे अपने दोस्तों के बीच साझा करें। हमारा उद्देश्य आपको और अधिक यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने अनुभवों को साझा करना है।


                              यदि आप इस ब्लॉग के किसी भी अपडेट को मिस नहीं करना चाहते हैं, तो कृपया हमें Facebook या Twitter या Instagram बटन पर क्लिक करके Follow करें।


6. Nagpurcha Raja, Nagpur



                   Nagpur cha Raja नागपुर का सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल है। यह नागपूर के सबसे प्रसिद्ध और सम्मानीय गणेश पंडालो में से एक है ।


                  

      हमें उम्मीद है कि आपको Ganpati Pandals पर यह पोस्ट पसंद आई होगी और इसे पढ़कर अच्छा लगा। कृपया नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके इसे अपने दोस्तों के बीच साझा करें। हमारा उद्देश्य आपको और अधिक यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने अनुभवों को साझा करना है।


                              यदि आप इस ब्लॉग के किसी भी अपडेट को मिस नहीं करना चाहते हैं, तो कृपया हमें Facebook या Twitter या Instagram बटन पर क्लिक करके Follow करें।       

Post a Comment

1 Comments

  1. Bhut accha blog h thanks for information

    ReplyDelete